प्रचार में ई-पोस्टर्स का उपयोग करेगी भाजपा

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूचना तकनीक का उपयोग करने वाली राजनीति पार्टी की छवि को बरकरार रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले वर्ष होने वाले आम चुनावों के प्रचार अभियान में ई-पोस्टर्स जारी करने की योजना बना रही है।

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूचना तकनीक का उपयोग करने वाली राजनीति पार्टी की छवि को बरकरार रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले वर्ष होने वाले आम चुनावों के प्रचार अभियान में ई-पोस्टर्स जारी करने की योजना बना रही है।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य एम वेंकैया नायडू ने आईएएनएस से कहा, "आज के जीवन में तकनीक का काफी उपयोग है और हम समय के साथ चलते हैं। प्रचार के लिए हम ई-पोस्टर्स की योजना बना रहे हैं।"

अपनी तरह का यह पहला कदम होगा जब भाजपा के ई-पोस्टर्स सभी अखबारों की वेबसाइटों और अन्य लोकप्रिय वेबसाइटों पर दिखेंगे।

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इन दिनों करीब तीन करोड़ लोग इंटरनेट पर काम करते हैं और ई-पोस्टर्स हमें इन लोगों के संपर्क में पहुंचने में मदद करेंगे।

वर्तमान में ई-पोस्टरों को पूरी दुनिया में काफी लोकप्रियता हासिल है। लोग इनसे अपने घर, फ्लैट, कार्यालय और अन्य प्रमुख स्थानों को सजाते हैं।

दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन सबसे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान तकनीक का उपयोग आरंभ किया था। वर्ष 2004 के आम चुनाव में महाजन और उनके कम्प्यूटर विशेषज्ञों के दल ने चुनाव प्रचार का पर्दे के पीछे से संचालन किया था।

नकवी ने कहा कि हम कई मीडिया घरानों, टेलीविजन चैनलों और लोकप्रिय वेबसाइटों से वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों और उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर ही वेबसाइटों का चयन किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+