फिलीस्तीन को दूतावास भवन के लिए जमीन उपहार में देगा भारत

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिलीस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भारत इस हफ्ते वहां के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को दूतावास की इमारत के लिए भूखंड उपहार में देगा।

संभावना है कि अब्बास मंगलवार को दूतावास और रिहायशी परिसर की नींव रखेंगे और औपचारिक रूप से भूखंड को भारत के लोगों से फिलीस्तीन की जनता को सौंपेंगे।

अब्बास की चार दिवसीय राजकीय यात्रा के पूर्व विदेश मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया कि परिसर का निर्माण भारत सरकार और जनता के उपहार के रूप में चाणक्यपुरी में कराया जा रहा है।

यह उपहार फिलीस्तीन की स्वतंत्रता के प्रति भारतीय प्रतिबद्धता को साबित करता है और इसे इजरायल के साथ बढ़ते संबंधों को संतुलित करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

अब्बास के साथ भारत दौरे पर फिलीस्तीन राष्ट्रीय प्राधिकरण (पीएनए) के विदेशमंत्री रियाद अल-मलिकी और अन्य अधिकारी भी आएंगे।

पीएनए के राष्ट्रपति महमूद अब्बास प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात करके फिलीस्तान के पुनर्निर्माण और पश्चिम एशिया की शांति वार्ता में हुई प्रगति के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

अब्बास राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी भेंट करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+