जापान ओपन : पोटरे को हराकर बेरडिक ने जीता खिताब (लीड-1)
टोक्यो, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। चेक गणराज्य के टेनिस खिलाड़ी थॉमस बेरडिक ने जापान ओपन टेनिस चैंपियनशिप का पुरुषों का एकल खिताब जीत लिया है।
रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में बेरडिक ने अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरे को 6-1, 6-4 से पराजित किया।
पिछले छह मौकों में पांचवीं बार पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) फाइनल में पहुंचने वाले बेरडिक ने यह मैच एक घंटे 19 मिनट में अपने नाम किया।
जर्मनी के शहर हाले में पिछले वर्ष एटीपी टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज करने वाले बेरडिक ने अपने करियर का चौथा खिताब जीता।
दूसरी ओर, डेनमार्क की कैरोलिन वोजनिएस्की ने महिला एकल खिताब अपने नाम किया।
18 वर्षीय वोजनिएस्की ने खिताबी मुकाबले में एस्तोनिया की केया कानेपी को 6-2, 3-6, 6-1 से पराजित किया।
दुनिया की 16वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वोजनिएस्की ने अपने करियर का तीसरा महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने इस वर्ष अगस्त में स्टॉकहोम और न्यूहेवन में खिताब जीता था।
दुनिया की 33वीं वरीयता प्राप्त कानेपी पर मिली शानदार जीत के बाद वोजनिएस्की ने कहा, "मेरे लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहा है। एक और खिताब जीतकर मैं बेहद खुश हूं। मुझे खुशी है कि पिछले वर्ष की मेरी मेहनत रंग लाई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications