बांग्लादेश में न्यायालय ने शेख हसीना की गिरफ्तारी पर रोक लगाई
ढाका, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में एक न्यायालय ने रविवार को सेना समर्थित कार्यवाहक सरकार को आदेश दिया है कि वह इलाज के लिए पेरोल पर रिहा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद को गिरफ्तार और परेशान न करे।
पूर्व प्रधानमंत्री के वकील ने कहा कि ढाका उच्च न्यायालय ने घूस के दो मामलों में हसीना की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद यह ओदश दिया। यह आदेश 20 अक्टूबर तक लागू रहेगा।
कैद से पेरोल पर रिहा होने के बाद अवामी लीग पार्टी की अध्यक्ष हसीना को इलाज के लिए अमेरिका जाने की अनुमति दी गई थी। पेरोल की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है।
हसीना इस समय कनाडा में अपनी पुत्री के पास रूकी हुई हैं। गौरतलब है कि सेना समर्थित कार्यवाहक सरकार ने जनवरी 2007 में अपराध विरोधी व्यापक अभियान शुरू करने के बाद हसीना के खिलाफ घूसखोरी के पांच मामले दर्ज कराए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications