जम्मू में लश्कर का एक शीर्ष कमांडर मारा गया
जम्मू, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर को पुलिस ने शनिवार देर रात राजौरी जिले के अंदरूनी इलाके में एक कार्रवाई में मारा गिराया।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि अबरार अहमद उर्फ अबू उबैद को पुलिस ने उत्तरी जम्मू के पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाके तारगैन में एक कार्रवाई के दौरान मार गिराया। अबू उबैद मूलत: हिज्ब-उल-मुजाहिदीन का सदस्य था और बाद में राजौरी जिले में लश्कर का प्रमुख बन गया था। पुलिस को एक अरसे से उसकी तलाश थी
अभियान को राजौरी के वरिष्ठ पुलिस राजेश कुमार के निर्देशन में अंजाम दिया गया। मारे गए आतंकवादी के पास से एक एके 47 राइफल और मैगजीन, एक वायरलेस सेट, एक क्षतिग्रस्त मोबाइल और एक डायरी बरामद हुई।
लश्कर का यह कमांडर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था और कई आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने उसकी मौत को एक बड़ी सफलता बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications