जापान ओपन : फाइनल में हारे पेस-डुल्ही (लीड-2)

टोक्यो, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के युगल विशेषज्ञ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके चेक गणराज्य के जोड़ीदार लुकास डुल्ही का लगातार दूसरा युगल खिताब जीतने का सपना टूट गया।

रविवार को जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के युगल मुकाबले के फाइनल में पेस-डुल्ही को रूस के मिखाइल यूझनी और जर्मनी के मिस्का ज्वरेव की जोड़ी ने 6-3, 6-4 से पराजित कर दिया।

इस वर्ष यह दूसरा मौका है जब यूझनी और ज्वरेव ने पेस-डुल्ही को खिताब जीतने से महरूम किया है। इससे पहले जून में जर्मनी के शहर हाले में खेले गए जर्मन ओपन में यूझनी-ज्वरेव भारतीय-चेक जोड़ी पर भारी पड़े थे।

पेस और डुल्ही ने पिछले हफ्ते बैंकॉक ओपन जीता था। भारत के एक अन्य युगल विशेषज्ञ खिलाड़ी महेश भूपति के साथ 2000 में खिताब जीतने के बाद डुल्ही पहली बार यहां खेल रहे थे।

उधर, चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक ने पुरुषों का एकल खिताब जीत लिया। बेरडिक ने अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरे को 6-1, 6-4 से पराजित किया।

पिछले छह मौकों में पांचवीं बार पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) फाइनल में पहुंचने वाले बेरडिक ने यह मैच एक घंटे 19 मिनट में अपने नाम किया।

हाले में पिछले वर्ष एटीपी टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज करने वाले बेरडिक ने अपने करियर का चौथा खिताब जीता।

दूसरी ओर, डेनमार्क की कैरोलिन वोजनिएस्की ने महिला एकल खिताब अपने नाम किया। 18 वर्षीय वोजनिएस्की ने खिताबी मुकाबले में एस्तोनिया की केया कानेपी को 6-2, 3-6, 6-1 से पराजित किया।

दुनिया की 16वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वोजनिएस्की ने अपने करियर का तीसरा महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने इस वर्ष अगस्त में स्टॉकहोम और न्यूहेवन में खिताब जीता था।

दुनिया की 33वीं वरीयता प्राप्त कानेपी पर मिली शानदार जीत के बाद वोजनिएस्की ने कहा, "मेरे लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहा है। एक और खिताब जीतकर मैं बेहद खुश हूं। मुझे खुशी है कि पिछले वर्ष की मेरी मेहनत रंग लाई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+