मुश्ताक बनेंगे इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजी के कोच!
लंदन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुश्ताक अहमद इंग्लैंड टीम के स्पिन गेंदबाजी के अगले कोच हो सकते हैं।
लंदन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुश्ताक अहमद इंग्लैंड टीम के स्पिन गेंदबाजी के अगले कोच हो सकते हैं।
मुश्ताक ने शनिवार को कहा कि वह इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड(ईसीबी) के स्पिन गेंदबाजी के कोच बनने के इच्छुक हैं।
समाचार पत्र 'द गार्जियन' से बातचीत में मुश्ताक ने कहा कि इंग्लैंड और ईसीबी के स्पिन गेंदबाजों के कोच की भूमिका का निर्वहन वह भलीभांति कर सकते हैं।
मुश्ताक को इंग्लैंड के प्रमुख कोच पीटर मूरेस का भी समर्थन हासिल है। सस्सेक्स काउंटी के दौरान मुश्ताक और मूरेस में निकटता बढ़ी थी। मूरेस का मानना है कि मुश्ताक इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
मुश्ताक का यह भी कहना है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनको कोच बनाने का प्रस्ताव दे तो वह इसे सहजता से स्वीकार करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications