सांसद पिटाई प्रकरण : आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित 5 निलंबित
भोपाल, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सागर में भारतीय जनता पार्टी के सांसद वीरेंद्र खटीक की पिटाई करने वाले रेलवे सुरक्षा बल (आऱ पी़ एफ ) के इंस्पेक्टर विवेक शर्मा सहित पांच जवानों को रविवार को निलंबित कर दिया गया है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किए जाने के बाद इन सभी को लाइन हाजिर किया गया था।
सागर जिले के बीना में रेलवे प्रशासन की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों तथा आऱ पी़ एफ . और राजकीय रेलवे पुलिस (जी़ आऱ पी़) के बीच झड़प हुई थी। मध्यस्थता करने पहुंचे सांसद वीरेंद्र को घेर कर आऱ पी़ एफ . के जवानों ने जमकर पीटा था। इस पिटाई में सांसद के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। सांसद का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है।
सांसद की पिटाई के लिए जिम्मेदार माने गए आऱ पी़ एफ ़ इंस्पेक्टर विवेक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक एस़ क़े शर्मा और कांस्टेबल सुधीर, गोकुल तथा करतार सिंह को आऱ पी़ एफ ़ कमांडेन्ट सारिका मोहन ने रविवार को निलंबित कर दिया है। इन सभी पर हत्या के प्रयास का मामला पहले ही दर्ज हो चुका है और शनिवार को इन्हें लाइन हाजिर किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications