नेपाल में माफी पाने वाले कैदियों में शोभराज शामिल नहीं

काठमांडू, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपनी छोटी बेटी और महिला मित्र के साथ पेरिस में क्रिसमस की खुशियां मनाने की चार्ल्स शोभराज की इच्छा पर एक बार फिर पानी फिर गया है।

काठमांडू, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपनी छोटी बेटी और महिला मित्र के साथ पेरिस में क्रिसमस की खुशियां मनाने की चार्ल्स शोभराज की इच्छा पर एक बार फिर पानी फिर गया है।

नेपाल की माओवादी सरकार से इस महीने 'दसई' (दुर्गापूजा) के अवसर पर सजा से क्षमा पाने वाले कैदियों में शोभराज शामिल नहीं है।

शोभराज से मिलने वालों ने उसे बताया था कि माओवादी सरकार इस वर्ष दसई के अवसर पर काठमांडू केंद्रीय जेल के सभी सजायाफ्ता कैदियों को माफी देने वाली है। इस अफवाह के बाद से 64 वर्षीय 'बिकनी किलर' की आशाएं आसमान छूने लगी थीं।

एक मध्यस्थ के जरिए आईएएनएस को भेजे संदेश में शोभराज ने कहा था," मैं इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दूंगा। मैं अपनी सेल से तभी बाहर निकलूंगा जब मुझे क्लीन चिट दे दी जाए।"

लेकिन इसके 48 घंटे बाद ही साफ हो गया कि 1975 में एक अमेरिकी पर्यटक की हत्या का दोषी शोभराज अभी तुरंत रिहा नहीं हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नई माओवादी सरकार के प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहाल 'प्रचंड' और उनके मंत्रिमंडल ने नेपाल के सबसे बड़े त्यौहार दसई पर कैदियों को माफी देने का निर्णय लिया।

बहरहाल सभी कैदी रिहा नहीं किए जाएंगे और शोभराज तो निश्चित ही नहीं। केवल 70 वर्ष से अधिक उम्र के चार कैदियों और अपनी आधी सजा पूरी कर चुके 372 कैदियों को क्षमादान दिया गया है।

अगले अप्रैल में 65 वर्ष का होने जा रहा शोभराज अपनी 20 साल की सजा में से केवल चार वर्ष की सजा पूरी कर पाया है। वह किसी भी आधार पर क्षमा पाने के योग्य नहीं ठहरता है।

बहरहाल शोभराज अब 19 अक्टूबर का इंतजार कर रहा है जब नेपाल में त्यौहार समाप्त होंगे और सर्वोच्च न्यायालय आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ उसकी आखिरी अपील पर सुनवाई आरंभ करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+