दुर्गा पूजा पर पश्चिम बंगाल में है उत्सव का माहौल
कोलकाता, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अक्टूबर की गर्म दोपहरी भी दक्षिण कोलकाता के बाजार की भीड़ को कम नहीं कर पा रही है। इन दिनों वहां के बाजारों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है।
कोलकाता, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अक्टूबर की गर्म दोपहरी भी दक्षिण कोलकाता के बाजार की भीड़ को कम नहीं कर पा रही है। इन दिनों वहां के बाजारों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है।
दुर्गा पूजा यहां का सबसे बड़ा वार्षिकोत्सव है। इस साल यहां ग्रामीण बंगाल की सभ्यता सहित गुजरात और महाराष्ट्र की कला का मेल भी देखने को मिल रहा है।
बाजारों में नई दुकानों सहित नए मॉल भी देखने को मिल रहे हैं। नए डिजाइनर परिधानों ने पारंपरिक बंगाली साड़ी, धोती और कुर्ता को कहीं पीछे छोड़ दिया है। इनमें जरी, जरदोजी, बांस, सीसा आदि की कारीगरी की गई है।
इस साल पूजा आयोजकों का बजट पांच लाख रुपये तक है। इनमें से एक भी परिवार ऐसा नहीं है जिसने एक लाख रुपये से कम का बजट रखा होगा।
देश के उत्तर-पश्चिम में हाल ही में हुई आतंकवादी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications