चेतन भगत की पुस्तकों के हिंदी संस्करणों ने मचाई धूम
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपने सहज लेखन के कारण देश के अंग्रेजी भाषियों के बीच बेहद चर्चित उपन्यासकार चेतन भगत की पुस्तकों के हिंदी संस्करणों ने भी बाजार में धूम मचा दी है।
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपने सहज लेखन के कारण देश के अंग्रेजी भाषियों के बीच बेहद चर्चित उपन्यासकार चेतन भगत की पुस्तकों के हिंदी संस्करणों ने भी बाजार में धूम मचा दी है।
भगत द्वारा अब तक लिखी गई तीनों पुस्तकों का हिंदी रूपातंरण बाजार में आ चुका है। पहली दो पुस्तकों 'फाइव प्वाइंट समवन' तथा 'वन नाइट ऐट कॉल सेंटर' प्रभात प्रकाशन से और तीसरी पुस्तक 'द 3 मिस्टेक ऑफ माई लाईफ' डायमंड पाकेट बुक्स से प्रकाशित हुई है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद के पूर्व छात्र चेतन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मुझे भारतीय लेखक कहा जाता है और ऐसे में हिंदी भाषी पाठकों तक मेरी पुस्तकों की पहुंच नहीं होना कुछ अटपटा लगता है।"
उन्होंने कहा कि उनकी दूसरी पुस्तक 'वन नाइट ऐट कॉल सेंटर' पर बनी फिल्म 'हेलो' की पटकथा उन्होंने स्वयं लिखी है। यह पुस्तक एक कॉल सेंटर में काम करने वाले छह युवक और युवतियों की एक रात की कहानी है। उनकी पहली पुस्तक 'फाइव प्वाइंट समवन' आईआईटी के तीन छात्रों की कहानी है जबकि उनकी अंतिम पुस्तक 'द 3 मिस्टेक ऑफ माई लाइफ' अहमदाबाद में व्यवसाय करने वाले तीन दोस्तों की कहानी है।
चेतन ने निकट भविष्य में किसी और पुस्तक को लिखने की संभावना से इनकार किया।
चेतन की दो पुस्तकों का प्रकाशन करने वाले प्रभात प्रकाशन के संचालक पीयूष कुमार के मुताबिक पिछली दोनों पुस्तकों की 20-20 हजार प्रतियां बिक चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों में उनके प्रकाशन ने करीब तीन हजार पुस्तकों का प्रकाशन किया है लेकिन मुश्किल से 10-20 पुस्तकें ही होंगी, जिनकी बिक्री इतनी बड़ी तादाद में हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications