न्यायालय के फैसले पर टिकी है अख्तर की वापसी

कराची, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अगले महीने कनाडा में होने वाली चार देशों की ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने की पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की उम्मीदें पूरी तरह लाहौर उच्च न्यायालय के फैसले पर टिकी हैं।

बुधवार को न्यायालय इस बात का फैसला करेगा कि एक स्थानीय न्यायालय द्वारा अनुशासनहीनता के अलग-अलग मामलों के लिए लगाया गया 70 लाख रुपये जुर्माना दिए बगैर अख्तर पाकिस्तान के लिए खेल सकते हैं या नहीं।

जुर्माने की राशि की भरपाई के संबंध में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा दायर की गई याचिका पर शुक्रवार को ही सुनवाई होनी थी, लेकिन ईद की छुट्टियों के कारण इसे बुधवार तक के लिए टाल दिया गया।

पीसीबी ने अपनी याचिका में न्यायालय से यह फैसला करने की गुजारिश की है कि बगैर जुर्माना दिए अख्तर को पाकिस्तानी टीम में शामिल किया जाए या नहीं।

पीसीबी को टोरंटो टूर्नामेंट के लिए सोमवार को टीम की घोषणा करनी है। अख्तर को संभावितों में शामिल किया गया है लेकिन क्या वे अंतिम-15 में जगह बना सकेंगे?

इसे लेकर पीसीबी के मीडिया प्रमुख मंसूर सुहैल ने आईएएनएस को बताया, "राष्ट्रीय चयनकर्ता अख्तर को टीम में तभी जगह देंगे जब वह पूरी तरह फिट पाए जाएंगे। साथ ही उनके फार्म पर भी ध्यान रखा जाएगा, लेकिन कुल मिलाकर उनकी किस्मत न्यायालय के फैसले पर टिकी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+