ब्राउन ने भारतीय मूल के मंत्री की पदोन्नति की
लंदन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने रविवार को भारतीय मूल के पूर्व बैंकर और मंत्री श्रीटी वाडेरा को अपना सबसे विश्वस्त सहयोगी कहते हुए पदोन्नति दी है।
लंदन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने रविवार को भारतीय मूल के पूर्व बैंकर और मंत्री श्रीटी वाडेरा को अपना सबसे विश्वस्त सहयोगी कहते हुए पदोन्नति दी है।
संभावना है कि श्रीटी वाडेरा को आर्थिक मामलों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण विभाग सौंपा जा सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय 'डाउनिंग स्ट्रीट' के एक प्रवक्ता ने कहा कि वाडेरा के पदनाम की घोषणा बाद में की जाएगी।
बहरहाल, समाचार पत्रों और विश्लेषकों के अनुसार वाडेरा को सरकार से हटकर व्यापार और उद्योग के मुद्दों के निरीक्षण से जुड़े मामलों के लिए आशिंक रूप से कैबिनेट मंत्री के समान शक्तिशाली पद दिया जा सकता है।
वाडेरा ब्राउन सरकार की विश्वासप्राप्त और प्रभावशाली हस्तियों में से हैं और वर्तमान में व्यापार, उद्योगों और नियामक सुधारों के संसदीय उपमंत्री हैं।
यूएसबी बैंक के पूर्व कर्मचारी वाडेरा हाल ही में कई ब्रिटिश बैंकों के दिवालिया होने पर उनके बचाव के लिए बनाई गई योजनाओं में ब्राउन के नजदीकी सलाहकार रहे हैं।
वाडेरा ने ब्राउन के निमंत्रण पर मंत्रिमंडल को वित्तीय संकट के बारे में जानकारी भी दी थी। वडेरा ब्राउन के साथ तब से काम कर रहे हैं जब वे वित्तमंत्री थे।
आब्जर्वर समाचार पत्र ने एक बार कहा था कि मंत्री ब्राउन अपनी सरकार में किसी अन्य की तुलना में उन पर सबसे अधिक विश्वास करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications