विश्व क्रिकेट लीग : अफगानिस्तान, हांगकांग और तंजानिया की जीत

दार-ए-सलाम (तंजानिया), 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान, हांगकांग और मेजबान तंजानिया ने विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन चार में अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्जियन' के मुताबिक शनिवार को अफगानिस्तान ने जहां फिजी को 80 रनों से पराजित किया वहीं हांगकांग ने इटली को 46 रनों से हराया। तंजानिया ने जर्सी पर 34 रनों से जीत दर्ज की।

अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए जबकि फिजी की टीम मात्र 52 रन पर सिमट गई। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज हामिद हसन ने 25 रन देकर चार विकेट लिए।

दूसरे मुकाबले में हांगकांग ने पहले खेलते हुए जियान अब्बास (70), इलियास गुल (48) और बट्ट हसन (44) की अच्छी पारियों की मदद से 41 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में इटली की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 163 रन ही बना सकी।

दिन के तीसरे मुकाबले में जर्सी की टीम ने तंजानिया को 142 पर समेट दिया। एक समय दो विकेट पर 85 रन बनाने वाली तंजानिया की टीम ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 119 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे। हालांकि उसके स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्सी को 108 रन पर समेटकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+