करार पर 8 अक्टूबर को हस्ताक्षर कर सकते हैं बुश

वाशिंगटन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते पर आठ अक्टूबर को हस्ताक्षर कर सकते हैं। ऐसी आशा की जा रही है कि करार से संबंधित भारत की चिंताओं पर वे ध्यान देंगे।

वाशिंगटन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते पर आठ अक्टूबर को हस्ताक्षर कर सकते हैं। ऐसी आशा की जा रही है कि करार से संबंधित भारत की चिंताओं पर वे ध्यान देंगे।

शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस के भारत दौरे में परमाणु करार पर हस्ताक्षर नहीं हो सके थे। दरअसल भारत ने आग्रह किया है कि अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित भारत-अमेरिका परमाणु करार पर पहले बुश हस्ताक्षर करें।

करार पर हस्ताक्षर में हो रहे विलंब पर राइस और अन्य अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि बुश प्रशासन परमाणु करार के प्रशासनिक ब्यौरे का अध्ययन कर रहा है। दरअसल विलंब का कारण परमाणु ईंधन के आश्वासन और यूरेनियम संवर्धन संबंधी उपकरणों के हस्तातंरण से संबंधित भारत की चिंताएं हैं।

व्हाइट हाउस ने शनिवार को आठ अक्टूबर को करार पर होने वाले हस्ताक्षर समारोह के बारे में जो निमंत्रण भेजे हैं, उसमें इशारा किया गया है कि भारतीय चिंताओं को दूर करने का सही रास्ता खोज लिया गया है।

बुश ने कहा है कि हाइड एक्ट उनके विदेश नीति संबंधी वादों को निभाने में बाधा नहीं पहुंचाएगा। अमेरिका का कहना है कि असैन्य परमाणु समझौते के संबंध में उनका देश अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+