मुस्लिम समुदाय में असंतोष से चिंतित है कांग्रेस

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुस्लिम समुदाय के बीच बढ़ते असंतोष और बेचैनी को लेकर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं की चिंता बढ़ रही है।

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुस्लिम समुदाय के बीच बढ़ते असंतोष और बेचैनी को लेकर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं की चिंता बढ़ रही है।

आम तौर पर मुस्लिम समुदाय का मानना है कि आतंकवाद से लड़ाई के नाम पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है खासकर पुलिस द्वारा सिलसिलेवार बम धमाकों के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के दावों के बाद यह धारणा और पुष्ट हुई है।

पिछले महीने दिल्ली के जामिया नगर इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़, जिसमें दो संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे, के बाद उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले समेत कई जगहों पर लगातार मुस्लिमों की धरपकड़ से दुखी और परेशान मुस्लिम प्रतिनिधिमंडलों ने पार्टी नेताओं से मुलाकात की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आईएएनएस को बताया, "हां हाल में हमसे मिलने कई प्रतिनिधिमंडल आए। जामिया नगर से आने वाले लोगों के मन में मुठभेड़ को लेकर गहरा संदेह है। वे डरे हुए हैं और हमारा पहला कर्तव्य है उनके लिए सहज वातावरण मुहैया कराना। पार्टी नेताओं ने पुलिस मुठभेड़ की न्यायिक जांच की आवश्यकता से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अवगत करा दिया है। हालांकि इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।।"

आगामी दिसम्बर में होने वाले छह राज्यों के विधानसभा चुनावों और उसके बाद लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि आतंकवाद से लड़ाई पर जोर देने के नाम पर कानून का पालन करने वाली मुस्लिम आबादी के हित प्रभावित नही होने चाहिए।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, "जामिया नगर की यात्रा के दौरान मैंने पाया कि लोगों के मन में कई किस्म के संदेह हैं जिनका निवारण किए जाने की आवश्यकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+