असम में पुलिस गोलीबारी में 4 मरे, मृतकों की संख्या 20 हुई (लीड-1)

गुवाहाटी, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम में रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों में हुई पुलिस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद राज्य में तीन दिनों से हो रही झड़पों में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी असम के उदालगुड़ी जिले के तीन इलाकों में सशस्त्र भीड़ कुछ घरों में आग लगाने का प्रयास कर रही थी, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई।

राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, "पुलिस गोलीबारी में कम से कम चार लोग मारे गए।"

पुलिस के अनुसार उदालगुड़ी जिले में शुक्रवार को उस समय हिंसा भड़की जब बोडो जनजाति के गांव पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमला किया था। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी।

एक अधिकारी ने बताया, "हिंसा में मरने वालों की संख्या 20 हो गई है, जबकि 70 घायल हुए हैं। हिंसा में लगभग 250 घरों को आग के हवाले कर दिया गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+