ग्वालियर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आग लगी
ग्वालियर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पंजाब नेशनल बैंक की 'सराफा बाजार शाखा' में रविवार सुबह आग लग गई। आग के गंभीर रूप लेने से पहले ही उसे नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

दमकल विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बैंक में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अमले ने मौके पर पहुंच कर आग को नियंत्रित कर लिया।
कोतवाली प्रभारी पी़ क़े सारस्वत ने बताया कि आग इन्वर्टर की बैट्री से लगी थी लेकिन समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल बैंक अधिकारी दुर्घटना से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय बैंक बंद था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications