असम हिंसा में मृतकों की संख्या 30 पहुंची (लीड-2)

गुवाहाटी, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के हिंसाग्रस्त उदालगुड़ी और दार्रांग जिले में गत तीन दिनों से हो रही हिंसक झड़पों में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है, जबकि 100 से अधिक घायल हुए हैं।

असम के गृह मंत्रालय ने रविवार को इस संबंध में बयान जारी किया है। बयान के अनुसार हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें पुलिस गोलीबारी में 14 की मौत हुई।

हिंसक घटनाओं के मद्देनजर लगभग 30 हजार लोग बेघर हो गए हैं। इन सभी को विभिन्न राहत शिविरों में रखा गया है।

रविवार को राज्य में तीन अलग-अलग स्थानों में हुई पुलिस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी असम के उदालगुड़ी जिले के तीन इलाकों में सशस्त्र भीड़ कुछ घरों में आग लगाने का प्रयास कर रही थी, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई।

राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, "पुलिस गोलीबारी में कम से कम चार लोग मारे गए।"

पुलिस के अनुसार उदालगुड़ी जिले में शुक्रवार को उस समय हिंसा भड़की जब बोडो जनजाति के गांव पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमला किया था। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी।

एक अधिकारी ने बताया कि हिंसा में लगभग 250 घरों को आग के हवाले कर दिया गया। गौरतलब है कि अगस्त में भी इन इलाकों में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें लगभग 10 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+