वार्न ने गांगुली की 'लड़ाकू' प्रवृत्ति की तारीफ की
लंदन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वार्न ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की 'लड़ाकू' प्रवृत्ति की तारीफ की है।
लंदन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वार्न ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की 'लड़ाकू' प्रवृत्ति की तारीफ की है।
अपनी पुस्तक 'शेन वार्न्स सेंचुरी' में गांगुली को दुनिया के शीर्ष-100 खिलाड़ियों में स्थान देने वाले वार्न ने कहा कि वे पूर्व भारतीय कप्तान को एक ऐसा तेजतर्रार इंसान मानते हैं, जिनकी सोच औरों से हटकर है।
वार्न ने कहा, "गांगुली एक तेजतर्रार इंसान हैं। मैं उनकी बल्लेबाजी, लड़ाकू प्रवृत्ति और आत्मविश्वास की कद्र करता हूं। ज्यादातर विषयों को लेकर उनकी सोच लीक से हटकर होती है।"
वार्न मानते हैं कि गांगुली सोची-समझी रणनीति के तहत ही कोई काम करते हैं। उन्होंने कहा, "गांगुली में निश्चित ही विरोधियों (यहां तक कि लंकाशायर की टीम के साथी खिलाड़ियों) को भी परेशान करने का माद्दा है। "
वार्न कहते हैं कि जब आस्ट्रेलियाई टीम 2000 में टेस्ट श्रंखला के लिए भारत पहुंची थी, गांगुली ने कहा था कि आस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले कुछ वर्षो में केवल कमजोर टीमों को हराया है।
बकौल वार्न, "गांगुली भूल गए थे कि भारत भी उन कमजोर टीमों में एक था, जिसे हम हरा चुके थे। गांगुली कोई भी काम काफी सोचकर करते थे। उस श्रंखला में हमारे कप्तान स्टीव वॉ को टॉस के लिए मैदान में इंतजार कराना भी एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications