देश-विदेश के शिक्षकों ने दोबारा आईआईएमए आने की इच्छा जताई
अहमदाबाद, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (आईआईएमए) की ओर से आयोजित 30वें 'फैकल्टी डेवेलपमेंट प्रोग्राम' (एफडीपी) में हिस्सा लेने आए देश-विदेश के प्रबंधन संस्थानों के 37 शिक्षकों का कहना है कि वे यहां दोबारा आना पसंद करेंगे।
एफडीपी में हिस्सा लेने आए एक शिक्षक ने कहा, "यह 16 सप्ताह तक एक मठ में रहने जैसा है। इस दौरान हमने अकादमिक अनुशासन सीखा। यहां प्रबंधन संस्थानों की तीर्थ यात्रा जैसा अनुभव हुआ।" ये शिक्षक शनिवार को कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद वापस जा रहे थे।
मुंबई से आए एक शिक्षक ने इस कार्यक्रम को सीखने का एक खास अनुभव बताया, वहीं तमिलनाडु से आए एक अन्य शिक्षक ने कहा, "एफडीपी की पूरी सामग्री उपयोगी थी, खास तौर पर समीक्षात्मक लेखन और आंकड़ो के विश्लेषण के लिए।"
केरल के एक डॉक्टरेट (पीएचडी) शिक्षक ने कहा कि उन्हें यहां आने के बाद पूरा भरोसा हो गया है कि वे दूसरी बार भी पीएचडी कर लेंगे, वहीं मालदीव से आए एक शिक्षक ने कहा कि औपचारिक प्रशिक्षण के अलावा इस कार्यक्रम के दौरान उन्हें भारतीय जनता और यहां की संस्कृति के बारे में भी जानने का मौका मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications