नैनो परियोजना के लिए कर्नाटक में जमीन का निरीक्षण (लीड-1)

बेंगलुरू, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक जी. रविकांत ने रविवार को कर्नाटक के धारवाड़ जिले में 'नैनो' परियोजना के स्थानांतरण के लिए जमीन का मुआयना किया, लेकिन कहा कि इस मामले में फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

रविकांत ने बेंगलुरू से लगभग 420 किलोमीटर दूर धारवाड़ में संवाददाताओं से कहा, "फिलहाल मैं कुछ नहीं कह सकता। हम कई संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं।"

रविकांत और उनके साथ कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने धारवाड़ दौरे से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा से मुलाकात की। येदियुरप्पा ने नैनो परियोजना कर्नाटक स्थानांतरित करने के लिए टाटा मोटर्स को जमीन, पानी, बिजली और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की पेशकश की थी।

गौरतलब है कि कर्नाटक के अलावा नैनो परियोजना के लिए सुविधाएं मुहैया कराने की पेशकश करने वाले राज्यों में आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और उड़ीसा भी शामिल हैं। इसके अलावा श्रीलंका ने भी नैनो को आमंत्रित किया है।

धारवाड़ में टाटा समूह की पहले से ही लगभग 900 एकड़ जमीन है। कंपनी यहां वर्ष 1999 से ही अर्थ मूविंग उपकरण बनाती है। कंपनी की योजना अब यहां आधुनिक सुविधाओं से संपन्न बसों के उत्पादन की है।

धारवाड़ में टाटा मोटर्स ने 1,000 एकड़ जमीन की मांग की है। कर्नाटक के उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी ने कहा कि सरकार के पास इस जिले में 500 एकड़ जमीन है और अतिरिक्त 500 एकड़ जमीन की व्यवस्था कर ली जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+