हैरानी भरा है मैक्गेन की जगह व्हाइट का चयन

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। कंधे की चोट से परेशान स्पिन गेंदबाज ब्रायस मैक्गेन के स्थान पर विक्टोरिया के कप्तान हरफनमौला कैमरून व्हाइट को भारत दौरे के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया जाना हैरान करने देने वाला फैसला कहा जा सकता है।

इसका कारण यह है कि व्हाइट को मुख्य रूप से सीमित ओवरों का क्रिकेटर माना जाता है। यही कारण है कि वर्ष 2004 में भारत में खेली गई टेस्ट श्रंखला के लिए आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में शामिल होने के बावजूद वे अभी तक टीम में स्थाई जगह नहीं बना सके हैं।

मैक्गेन एक विशेषज्ञ स्पिनर हैं। यह अलग बात है कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव नहीं है लेकिन इसके बावजूद प्रथम श्रेणी के अपने अनुभव के आधार पर भारत में उनके सफल होने की संभावना थी लेकिन उनकी जगह व्हाइट का चयन किसी भी लिहाज से चयनकर्ताओं के फैसले का बचाव करता नहीं दिख रहा है।

व्हाइट को मुख्य रूप से छक्के मारने के लिए जाना जाता है। हालांकि वर्ष 2004 के दौरे के बाद उन्होंने अपनी लेग ब्रेक गेंदबाजी पर ध्यान देना शुरू किया लेकिन इसके बावजूद वे एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों से आगे नहीं बढ़ सके।

पहला टेस्ट शुरू होने में सिर्फ चार दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में आस्ट्रेलियाई टीम के पास स्पिन विभाग में सीमित संसाधन बचे हैं क्योंकि उसके एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर जेसन क्रेजा बोर्ड एकादश के साथ खेले गए अभ्यास मैच में बुरी तरह संघर्ष करते दिखे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+