हमने एक लड़ाई हारी है, युद्ध नहीं: बुद्धदेब
कोलकाता , 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिंगुर से टाटा मोटर्स के नैनो कार संयंत्र को हटाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि राज्य एक लड़ाई हार सकता है, लेकिन युद्ध नहीं।
कोलकाता , 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिंगुर से टाटा मोटर्स के नैनो कार संयंत्र को हटाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि राज्य एक लड़ाई हार सकता है, लेकिन युद्ध नहीं।
ओरियन टेकसिटी की नींव रखे जाने के अवसर पर भट्टाचार्य ने कहा,"हमने एक लड़ाई हारी है, लेकिन युद्ध नहीं हारा है।"
हालांकि मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि रतन टाटा के सिंगुर से हटने के शुक्रवार के फैसले से पूरे देश में पश्चिम बंगाल के बारे में काफी गंभीर संदेश गया है।
विपक्षी तृणमूल कांग्रेस की चर्चा करते हुए बुद्धदेब ने कहा कि तृणमूल औद्योगिकीकरण के महत्व को समझने में विफल रही है।
उन्होंने कहा," मैं नहीं जानता कि विपक्ष औद्योगिकरण के महत्व को क्यों नही समझ रहा है।"
भट्टाचार्य ने जोर देते हुए कहा कि यद्यपि पश्चिम बंगाल कृषि में देश में सबसे बेहतर था, परंतु हम औद्योगिकीकरण की अनदेखी नहीं कर सकते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications