पहली जल-थल ब्रिगेड का मुख्यालय केरल में होगा

तिरूवनंतपुरम, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की पहली जल-थल ब्रिगेड का मुख्यालय केरल में होगा। इस परियोजना पर भारतीय सेना जोरों से काम कर रही है।

तिरूवनंतपुरम, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की पहली जल-थल ब्रिगेड का मुख्यालय केरल में होगा। इस परियोजना पर भारतीय सेना जोरों से काम कर रही है।

पिछले महीने आर्मी मेला 2008 में यहां आए दक्षिणी आर्मी कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल नोबल थम्बुराज ने इस बात के पर्याप्त संकेत दिए थे कि यहां स्थित 91 वीं इंफैंट्री ब्रिगेड देश की पहली जल-थल ब्रिगेड बन सकती है।

वर्तमान में शहर के मध्य में स्थित 450 एकड़ के परिसर में दो बटालियनें और ब्रिगेड उपस्थित हैं।

एक शीर्ष रक्षा अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया,"अभी 3,000 जवान वहां तैनात हैं और इनको एक जल-थल ब्रिगेड में बदलने की घोषणा अगले वर्ष के आरंभ में दिल्ली में की जाएगी। उनकी संख्या बढ़ाकर 5,000 की जाएगी। जगह के अभाव में एक बटालियन बेंगलुरू में रूकी हुई है।"

हाल ही में नागरिक सैन्य संपर्क सम्मेलन की बैठक में केरल के मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन ने ब्रिगेड के परिसर के लिए 500 एकड़ और जमीन देने का वादा किया है।

तमिलनाडु और कर्नाटक लंबे समय से जल-थल ब्रिगेड के लिए 3000 एकड़ जमीन देने के लिए वादा करते आ रहे हैं। परंतु अब यह साफ हो गया है कि देश की पहली जल-थल ब्रिगेड का मुख्यालय केरल में होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+