कोलकाता में दुर्गापूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कोलकाता, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूजा पंडालों में जहां प्रशिक्षित कमांडो को तैनात किया गया है वहीं पंडाल में आने वाले हर लोगों पर गुप्त कैमरों से नजर रखी जा रही है।
हाल ही में देश के विभिन्न शहरों में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर कोलकाता में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नवरात्रि की अंतिम चार पूजा सोमवार से शुरू होगी। इसे देखते हुए कोलकाता के विभिन्न इलाकों में 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
कोलकाता के पुलिस आयुक्त गौतम मोहन चक्रबर्ती ने आईएएनएस को बताया, "दक्षिण और उत्तरी कोलकाता के विभिन्न पूजा पंडालों में कम से कम 70 गुप्त कैमरे लगाए गए हैं। पंडालों में आने वाले लोगों पर लगातार नजर रखने के लिए क्लोज सर्किट कैमरे (सीसीटीवी) भी लगाए गए हैं।"
चक्रबर्ती ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूजा स्थलों पर प्रशिक्षित कंमाडो को तैनात किया गया है। पूजा पंडालों में साइकिल पार्किं ग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications