आजादी के छह दशक बाद रेलमार्ग से जुड़ा त्रिपुरा (लीड-2)

अगरतला, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। आजादी के छह दशक बाद पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा रेल मार्ग के जरिए देश के बाकी हिस्सों से जुड़ गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के प्रमुख शशांक रंजन डे ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर अगरतला रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन को रवाना किया।

एनएफआर के प्रवक्ता जयंत शर्मा ने कहा, "अगरतला और असम के सिलचर व लुंबडिंग के बीच दो सवारी गाड़ियों का नियमित परिचालन शुरू किया गया है।"

एनएफआर के विभागीय रेल प्रबंधक एस. एस. नारायणन ने कहा, "अगरतला किसी प्रदेश की पहली राजधानी है जो आजादी के बाद रेल नेटवर्क से जुड़ी है।" हजारों लोग अगरतला रेलवे स्टेशन पर इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए इकट्ठा हुए थे।

त्रिपुरा के परिवहन मंत्री मानिक डे ने कहा कि अगरतला को देश के रेल संपर्क के साथ जुड़ने में 40 वर्ष लग गए। इससे पहले त्रिपुरा का मुख्य व्यापारिक शहर धर्मनगर ही वर्ष 1964 में रेल संपर्क के साथ जुड़ा था।

रेलवे के मुख्य अभियंता बी. चौधरी ने बताया कि एनएफआर अगले वर्ष जनवरी से अगरतला और त्रिपुरा के दक्षिणी नगर सबरूम के बीच 110 किलोमीटर की नई रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू करेगा।

राज्य के मुख्यमंत्री मानिक सरकार ने कहा कि सबरूम तक रेलवे लाइन बिछ जाने के बाद पूरा पूवरेत्तर रेल मार्ग के जरिए दक्षिणपूर्व एशिया के साथ आसानी से जुड़ जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+