'दिल्ली पुलिस के विशेष सेल में ही तैनात थे शर्मा'
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अमर सिंह की टिप्पणी के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 19 सितंबर को संदिग्ध आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए इंस्पेक्टर एम.सी. शर्मा विशेष सेल में तैनात थे और उनका तबादला नहीं किया गया था।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कहा कि शर्मा का विशेष सेल से तबादला नहीं किया गया था। वह विशेष सेल के इंस्पेक्टर की हैसियत से ही जामिया नगर गए थे।
राजन भगत ने हालांकि अमर सिंह की जामिया नगर मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
अमर सिंह ने शनिवार को जामिया नगर का दौरा किया था और मुठभेड़ पर संदेह जाहिर करते हुए सवाल उठाया था कि जब प्रशासन ने शर्मा का तबादला का निर्णय ले लिया था तब उन्हें जामिया नगर क्यों भेजा गया।
पुलिस 13 सितंबर को दिल्ली में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में संदिग्ध आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए जामिया नगर गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications