नैनो परियोजना के लिए टाटा मोटर्स की टीम कर्नाटक में
बेंगलुरू, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिंगुर से हटने के बाद नैनो परियोजना के लिए कर्नाटक सरकार की पेशकश के मद्देनजर टाटा मोटर्स की एक टीम ने रविवार को धारवाड़ जिले का दौरा किया।
टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक जी. रविकांत और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने धारवाड़ दौरे से पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा से मुलाकात की।
नैनो परियोजना के लिए टाटा मोटर्स 1,000 एकड़ भूमि चाहती है। कर्नाटक सरकार कंपनी को सभी सुविधा मुहैया कराने के लिए राजी है।
गौरतलब है कि धारवाड़ में टाटा समूह की पहले से ही लगभग 900 एकड़ जमीन है। यहां कंपनी सन 1999 से ही अर्थ मूविंग उपकरणों का निर्माण कर रही है और अब आधुनिक सुविधाओं से संपन्न बसों का निर्माण करेगी।
टाटा मोटर्स धारवाड़ में 1,000 एकड़ भूमि चाहती है। कर्नाटक के उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी ने कहा है कि सरकार के पास यहां 500 एकड़ भूमि है और वह अतिरिक्त 500 एकड़ भूमि की व्यवस्था कर लेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications