एएसआई पर मंत्री के पुत्र व पुत्रवधू के साथ मारपीट का मामला दर्ज
पटना, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में रविवार की शाम राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के पुत्र एवं पुत्रवधू के साथ ट्रैफिक के एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) द्वारा मारपीट एवं दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है।
पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमित कुमार ने बताया कि रविवार की शाम मंत्री के पुत्र अविरल चौबे अपनी पत्नी सुरभि चौबे के साथ फ्रेजर रोड में अपनी गाड़ी खड़ी कर एक दुकान में सामान लेने जा रहे थे। इसी बीच ट्रैफिक के एक एएसआई से गाड़ी हटाने को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गई। आरोप है कि मंत्री के पुत्र और पुत्रवधू से एएसआई ने मारपीट की तथा उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी कोतवाली थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
बताया जाता है कि उसी वक्त राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फ्रेजर रोड से गुजरना था। पुलिस ने अब तक आरोपित एएसआई के नाम का खुलासा नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications