असम में मुठभेड़ में उल्फा के 3 उग्रवादी ढेर
गुवाहाटी, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम में शनिवार को सेना के जवानों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के तीन आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह मुठभेड़ नलबाड़ी जिले के केंदुबाड़ी गांव के निकट हुई।
सेना के अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में उल्फा के तीन उग्रवादियों की मौजूदगी का सुराग मिलने पर सेना की एक टुकड़ी ने घात लगाकर हमला किया। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए।
उन्होंने बताया कि मारे गए उग्रवादियों के कब्जे से एक कार्बाइन, ग्रेनेड, डेटोनेटर और गिलेटिन की छड़े बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि उग्रवादी संभवत: दुर्गा पूजा के दौरान हमले की फिराक में थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*