परमाणु परीक्षण किया तो हाइड एक्ट लागू हो सकता है :राइस
अरुण कुमार
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडोलिजा राइस ने संकेत दिया है कि असैन्य परमाणु समझौते के संबंध उनका देश अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करेगा लेकिन भारत के परमाणु परीक्षण करने पर हाइड एक्ट लागू हो जाएगा।
यह पूछने पर कि उनकी भारत यात्रा के दौरान उसे परमाणु परीक्षण के बारे में चेतावनी देना भी क्या उनके कार्यक्रम में शामिल है इस पर राइस ने शुक्रवार को कहा कि इस मुद्दे पर अमेरिका का रूख बहुत साफ है।
भारत के परमाणु परीक्षण करने पर अमेरिका कैसे प्रतिक्रिया करेगा राइस ने इस बारे में सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहते हुए साफ किया , " भारत का यहां बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है।" उन्होंने कहा कि भारत को स्पष्ट कर दिया गया कि अमेरिका नागरिक परमाणु सहयोग की दिशा में ही आगे बढ़ना चाहता है। सुश्री राइस ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत यह समझता है कि किस आधार पर अमेरिका ने यह कर रहा है।
राइस ने कहा, "अमेरिका हाइड एक्ट में की गई प्रतिबद्धताओं पर कायम रहने के साथ -साथ राष्ट्रपति जार्ज बुश द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से किए गए वादे पर भी कायम रहेगा और मैं जानती हूं कि भारत भी ऐसा ही करेगा।"
राइस ने कहा, "मेरा मानना है कि यह वास्तव में सबसे अलग है। भारत एक ऐसा राष्ट्र है जिसका परमाणु अप्रसार रिकार्ड बहुत अच्छा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*