राइस ने करार को दोनों देशों की मित्रता का हिस्सा बताया
वाशिंगटन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडोलिजा राइस ने भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते को दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता का हिस्सा बताया है।
वाशिंगटन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडोलिजा राइस ने भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते को दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता का हिस्सा बताया है।
123 समझौते के पारित होने के बाद विदेश विभाग में गुरुवार को आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में राइस ने कहा कि सचमुच यह एक 'ऐतिहासिक समझौता' है।
समारोह में विलियम बर्न्स और विदेश विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके अलावा सीनेट की विदेश मामलों की समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष, क्रिस्टोफर डॉड, समिति के सबसे वरिष्ठ रिपब्लिकन रिचर्ड लुगार और भारत के उपराजदूत रामिंदर सिंह जस्सल भी वहां उपस्थित थे।
समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली राइस ने कहा कि यह समझौता दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और संवैधानिक रूप से सबसे पुराने जनतंत्र को नजदीक लाने के हमारे प्रयासों को मजबूती देगा।
राइस ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध बहुत मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं और यह लोकतंत्र तथा पूरी दुनिया के लिए बढ़िया है।
राइस ने परमाणु समझौते को बहुत महत्वपूर्ण सफलता बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध मूल्यों और जनता के बीच आपसी संबंधों पर आधारित हैं। इनमें अमेरिका में पढ़ने वाले 80,000 भारतीय छात्र भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*