मर्दाना लुक पसंद करते हैं राघवेंद्र राठौर
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। कुलीन और पारंपरिक परिधानों के लिए पहचाने जाने वाले फैशन डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ अपने पारंपरिक राजस्थानी संस्कारों की वजह से पुरुषों को हमेशा मर्दाना लुक में देखना चाहते हैं।

राठौड़ ने आईएएनएस से कहा, "लंबे समय से हम पुरुषों को भी गुलाबी और लेमन रंगों में तैयार होते देख रहे हैं लेकिन अब वक्त आ गया है कि पुरुषों को इन रंगों से छुटकारा दिलाया जाए।"
वे कहते हैं, "मेरे पारंपरिक और कुलीन परिधानों का श्रेय मेरे लालन-पालन और आदर्शो को जाता है। अपने आसपास मैंने पुरुषों को हमेशा कुलीन परिधानों में ही देखा है।"
आगामी 14-18 अक्टूबर को 'दिल्ली फैशन वीक' (डीएफडब्ल्यू) में राठौड़ का बसंत/ग्रीष्म कलेक्शन पेश किया जाएगा। बिल्कुल भारतीय अंदाज में इसमें अचकन, शेरवानी, बंदगले और कमर तक के जैकेट नजर आएंगे।
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'एकलव्य- द रॉयल गार्ड' के परिधान राठौड़ ने ही डिजाइन किए थे, जिसके लिए उन्हें काफी सराहा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।