हिमाचल में विषाक्त भोजन खाने से 60 बीमार
शिमला, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)।हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक शादी समारोह में विषाक्त भोजन खाने से कम से कम 60 लोग बीमार हो गए, इनमें महिलाओं और बच्चों की तादाद ज्यादा है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्व मंत्री जी.एस. बाली ने आईएएनएस को बताया कि कांगड़ा जिले के जालोट गांव में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 60 लोगों ने उल्टियां करनी शुरू कर दीं।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल जो कि उसी जिले में किसी अन्य समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे, यह समाचार सुनते ही टांडा स्थित डा. आर.पी. सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मरीजों का हाल-चाल पूछा।
बिंदल ने कहा कि अन्य मरीजों को अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस को जालोट गांव भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि भोजन के विषाक्त होने के कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता मरीजों को शीघ्र उपचार मुहैया कराना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।