चंडीगढ़ बनेगा शाकाहारी शहर!
चंडीगढ़ 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोगों में शाकाहार के लिए जागरुकता पैदा करने और चंडीगढ़ शहर को शाकाहारी शहर बनाने के लिए एक छात्र संगठन ने अहम पहल की है।
'यस' यानी 'यूथ एम्पावरमेंट एंड स्किल वर्कशाप' नामक संगठन के सदस्यों का मानना है कि आत्मविश्वास के साथ अगर पहल की जाए तो लोगों में यह बदलाव लाया जा सकता है।
शाकाहार को बढ़ावा देने के लिए संगठन रेस्तरां मालिकों से मिल कर उन्हें शाकाहार के फायदे बता रहा है। मालिकों का कहना है कि केवल आर्थिक कारणों से वे मांसाहारी भोजन परोसते हैं। अब संगठन के प्रयास से कई रेस्तरां मालिक अपने मीनू में अहम बदलाव ला रहे हैं।
संगठन का कहना है कि शाकाहार को बढ़ावा देने के लिए शहर भर में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
संगठन इसके साथ ही ग्लोबल वामिर्ंग, प्रदूषण पौधारोपण और साफ सफाई को लेकर भी लोगों में जागरुकता बढ़ाने का काम कर रहा है। संगठन में करीब सौ लोग काम कर रहे हैं। सभी ने शाकाहार अपनाया है।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस