ऐश्वर्या की ज्यादा प्रसिद्धि से परेशानी नहीं : अभिषेक बच्चन
मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि अपनी पत्नी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की अधिक प्रसिद्धि से उन्हें कोई परेशानी नहीं है।
मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि अपनी पत्नी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की अधिक प्रसिद्धि से उन्हें कोई परेशानी नहीं है।
अभिषेक से इस वर्ष कान फिल्म महोत्सव में भी यह सवाल बार-बार पूछा गया था कि ऐश्वर्या की अधिक प्रसिद्धि से वे कैसा महसूस करते हैं।
अभिषेक ने इन सवालों के बारे में आईएएनएस को बताया, "ऐसे सवालों के पीछे की मंशा ठीक नहीं होती है लेकिन मैं इन सब बातों की बिल्कुल परवाह नहीं करता।"
'गुरु' फिल्म के बाद मणिरत्नम की एक और फिल्म में अभिषेक और ऐश्वर्या साथ-साथ नजर आएंगे। फिलहाल सभी की नजर अभिषेक की शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'द्रोण' पर टिकी है।
इन दिनों ऐश्वर्या ब्राजील में 'रोबोट' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिषेक ने कहा कि वे ऐश्वर्या का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि 'द्रोण' फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में ऐश्वर्या मौजूद रहें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।