क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

नईदुनिया का दिल्ली संस्करण शुरू

By Staff
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य भारत के प्रमुख मीडिया समूह 'नईदुनिया' ने बुधवार को अपने दैनिक समाचार पत्र 'नईदुनिया' के दिल्ली संस्करण की शुरुआत की।

अखबार के अलावा समूह ने इस मौके पर एक साप्ताहिक अखबार और एक पत्रिका के प्रकाशन की भी शुरुआत की। यह पत्रिका देश के नौ राज्यों की राजधानियों चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, लखनऊ, पटना, भोपाल, रांची, मुंबई और रायपुर से प्रकाशित होगी।

अखबार के उद्घाटन के मौके पर जाने माने फिल्मकार गुलजार, प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर, शास्त्रीय गायिका शुभा मुद्गल और मैग्सेसे पुरस्कार विजेताद्वय संदीप पांडेय और अरूणा राय उपस्थित थीं। इनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी इस मौके पर उपस्थित थे।

नई दुनिया समूह पहले से ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने सात संस्करणों का प्रकाशन कर रहा है। दिल्ली संस्करण शुरु हो जाने के बाद राजधानी में एक बार फिर मीडिया वार छिड़ने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X