श्रीलंकाः लिट्टे के 8 विद्रोही मारे गए

नौसेना के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे उत्तरी तटीय इलाके पूनेरयन में नौसेना के विशेष गश्ती दल ने लिट्टे की नावों पर धावा बोलकर उन्हें नष्ट कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि हमले में आठ विद्रोही मारे गए। उन्होंने कहा कि नौसेना ने लिट्टे पर अचानक कार्रवाई की थी। इसमें नौसेना को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। लिट्टे ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications