आर्थिक पैकेज के लिए प्रयास जारीः बुश

George Bush
वाशिंगटन, 30 सितंबरः अमरीकी प्रतिनिधि सभा में देश के वित्तीय संकट से उबारने के लिये बेल आउट प्रस्ताव खारिज करने से आहत राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने कहा है कि वह इस मामले में सांसदो से बातचीत करेंगे।

बुश ने कहा "मैं सांसदो द्वारा बेल आउट योजना का विरोध करने से आहत हूं। देश इस समय वित्तिय संकट से गुजर रहा है। ऐसे में मैं अब सांसदों से खुद बातचीत कर रास्ता निकालने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि अमरीकी संसद कांग्रेस के नेताओं और अमरीकी कांग्रेस के अध्यक्ष से बात कर मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि बुश प्रशासन ने वित्तीय संकट से लड़खड़ाई देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये 700 अरब डॉलर के भारी भरकम विशेष पैकेज को तीन चरणों में लागू करने का प्रयास किया था लेकिन डेमोक्रेटिक सांसद बुश प्रशासन को इसे जल्दबाजी में उठाया गया कदम बता रहे हैं।

अमरीकी संसद में बेल आउट पैकेज के खारिज होने के तुरंत बाद अमरीकी बाजार भी धराशायी हो गए। अमरीकी शेयर बाजार डाऊ जोन्स सूचकांक 700 अंक नीचे लुढ़क गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+