उड़ीसा: पुलिस फायरिंग में तीन की मौत

यह घटना उदयगिरी थाना के अंतर्गत रूदानगिया गांव में हुई। उग्र भीड़ ने ईसाई समुदाय के मकानों और एक गिरजाघर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद दोनों समुदाय के लोगों के बीच झड़पें हुई। उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक झड़पों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
यही नहीं कंधमाल के कई इलाकों में जगह-जगह देसी बम भी मिलने की खबर है।
पुलिस का कहना है कि जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात कर दिये गये हैं। यही नहीं यहां के कई इलाकों में रात का कर्फ्यू अभी तक जारी है। पुलिस नियमित रूप से गश्त कर रही है।
कंधमाल में पिछले महीने विहिप नेता की मौत के बाद से हुई सांप्रदायिक हिंसा में अबतक मरने वालों की संख्या 31 हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications