महाराष्‍ट्र, गुजरात में बम धमाके, पांच की मौत

यह धमाका पहले गैस सिलेंडर के फटने से माना जा रहा था, लेकिन मंगलवार की सुबह तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी कि यह सिलेंडर नहीं बल्कि बम धमाका था। गुजरात में जहां एक वहीं मालेगांव में चार लोगों की मौत हो गई है। दोनों घटनाओं में करीब 60 लोग घायल हुए हैं।
साबरकांठा पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार को रात करीब 9.30 बजे हुई, जब एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए और शहर के सुका बाजार में बम फेंककर निकल गये।
विस्फोट इनतना शक्तिशाली था कि पास में खड़ी दो मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गये। गुजरात के गृहमंत्री अमित शाह के मुताबिक पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
सिलेंडर नहीं बम था
प्राथमिक सूचना के मुताबिक मालेगांव में सोमवार रात एक रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिसमें तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। लेकिन मंगलवार की दोपहर तक महाराष्ट्र पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वो सिलेंडर नहीं बल्कि बम विस्फोट था। इसे आतंकवादी हमला करार दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक विस्फोट नूरानी मस्जिद के पास एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हुआ। विस्फोट के वक्त बाजार में काफी लोग मौजूद थे। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और पचास से अधिक लोग घायल हुए हैं।
महाराष्ट्र पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि मालेगांव में विस्फोट मोटरसाइकिल पर रखे बम की वजह से हुआ था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय पाटिल के मुताबिकक बम मोटरसाइकिल पर रखा गया था, जो 9.30 बजे फटा। बम विस्फोट में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पाटिल ने बताया कि घटना की जांच के लिए नासिक से आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) मालेगांव पहुंच चुका है।


Click it and Unblock the Notifications