बबलू श्रीवास्तव को आजीवन कारावास

हत्या के आरोप में अंडरवर्ल्ड सरगना ओम प्रकाश श्रीवास्तव ऊर्फ बबलू श्रीवास्तव समेत तीन लोगों को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। तीनों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
बब्लू को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उनके साथ कमल किशोर सैनी और मंजीत सिंह उर्फ मांगे सरदार नाम के दो अन्य आरोपियों को सजा सुनाई।
गौरतलब है कि बब्लू को दाउद का दायां हाथ माना जाता था। अरोड़ा की वर्ष 1993 में इलाहाबाद में हत्या हुई थी। बताया जाता है कि अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के इशारे पर 24 मार्च 1993 को बबलू, कमल किशोर और मंजीत ने अरोड़ा की इलाहाबाद में हत्या कर दी थी। बबलू कई अन्य मामलों में भी अभियुक्त है तथा वह अभी बरेली जेल में बंद है।


Click it and Unblock the Notifications