निवेशक घबराएं नहीं: सेबी

sebi
नई दिल्ली, 30 सितम्बरः अमेरिका में 'हाउस आफ रिप्रजेंटेटिव्स' द्वारा 700 अरब डॉलर के प्रस्तावित वित्तीय राहत पैकेज बिल को ठुकराए जाने के बाद एशियाई बाजारों में भूचाल सा आ गया है।

भारतीय शेयर बाज़ार पर इसके प्रभाव को देखते हुए भारत के प्रतिभूति एवं विनिमय नियामक बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष सी. बी. भावे ने आज कहा कि भारतीय शेयर बाजार लचीला हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारी "क्लियरिंग प्रणाली शेयरों के उतार-चढ़ाव से निपटने में सक्षम है और बाजार कड़ी निगरानी में हैं।" भावे ने कहा, "यदि शॉर्ट सेलिंग के मानदंडों के उल्लंघन से संबंधित ठोस सबूत मिलतें है, तो इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

उन्होंने यह भी कहा कि सेबी बाजार के हालात पर पैनी निगाह रखे है इसलिए चिंता की कोई जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भावे से मुलाकात कर बाजार के मौजूदा हालात पर चर्चा की थी।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+