सरकोजी करेंगे बैंक प्रमुखों से मुलाकात

अमेरिका में सोमवार को 'हाउस आफ रिप्रजेंटेटिव्स' द्वारा 700 अरब डॉलर के प्रस्तावित वित्तीय राहत पैकेज बिल ठुकरा दिए जाने के फ्रांस के शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई।
सरकोजी के कार्यालय ने बताया कि पेरिस स्थित 'एलिस पैलेस' में होनेवाली यह मुलाकात फ्रांसीसी कंपनियों और गृहस्वामियों के लिए ऋण की उपलब्धता और वित्तीय संस्थानों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित की गई है।
पिछले सप्ताह सरकोजी ने आश्वासन दिया था कि किसी भी वित्तीय संस्थान के धराशायी होने की स्थिति में सरकार उसकी मदद करेगी। यह घोषणा निवेशकों को यह भरोसा दिलाने के लिए की गई थी कि उनकी जमा राशि को कोई खतरा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications