जोधपुर: मंदिर में भगदड़ में 40 की मौत

पहले नवरात्र के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा सोमवार मध्यरात्रि से ही लगने लगा था। सभी को इंतजार था कि सुबह होते ही मंदिर के कपाट खुलेंगे और वो दर्शन करेंगे। लेकिन उनमें से दर्जनों लोग ऐसे थे, जिन्हें शायद यह नहीं मालूम था कि वो अंतिम बार दर्शन कर रहे हैं।
घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई, जिस समय वहां कम से कम दस हजार श्रद्धालु मौजूद थे।
मंदिर के कपाट खुलते ही भारी भीड़ उमड़ी। देखते ही देखते यहां भगदड़ मच गई। भगदड़ मंदिर के निकास द्वार की ओर हुई। भगड़ के दौरान रास्ते में एक अवरोधक के टूट जाने से लोग एक दूसरे पर गिरने लगे।
राज्य के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया के मुताबिक अवरोधक टूटने के कारण भगदड़ मची, जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 120 घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications