मालेगांव व गुजरात में विस्फोट, पश्चिम भारत में हाईअलर्ट (लीड-2)

अहमदाबाद/मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मालेगांव और गुजरात के साबरकांठा में सोमवार रात हुए अलग-अलग विस्फोटों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 30 लोग घायल हुए हैं।

साबरकांठा जिले के मोडासा शहर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

साबरकांठा में पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात करीब 9.30 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए और शहर के सुका बाजार में बम फेंककर फरार हो गए।

विस्फोट काफी शक्तिशाली था और पास में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को तबाह कर दिया। मोडासा शहर राजधानी अहमदाबाद से करीब 80 किलोमीटर दूर है। मारे गए व्यक्ति की पहचान 17 वर्षीय जैनुद्दीन घोरी के रूप में की गई है।

पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और बम निरोधक दस्ते के साथ खोजी कुत्तों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

यह विस्फोट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में शनिवार को हुए विस्फोट से काफी कुछ मिलता जुलता है।

जिला पुलिस अधीक्षक आर. पी. ब्रह्मभट्ट मौके पर पहुंच गए हैं और जांच की अगुवाई कर रहे हैं।

गुजरात के गृहमंत्री अमित शाह ने विस्फोट की निंदा की है और कहा है कि मोडासा में स्थिति नियंत्रण में है। शाह के साथ जिलाधिकारी एम. थेन्नारसन ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।

उधर, मालेगांव में सोमवार रात एक रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट में तीन व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला नहीं बताया है।

पुलिस के मुताबिक यहां से करीब 350 किलोमीटर दूर मालेगांव के नूरानी मस्जिद के पास एक भीड़भाड़ वाले बाजार में एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के वक्त बाजार में काफी लोग मौजूद थे।

विस्फोट के बाद मची अफरा-तफरी में तीन पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

पुलिस महानिरीक्षक (नासिक) एस. पी. गुप्ता ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति का पता नहीं चला है लेकिन प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह एक गैस सिलेंडर विस्फोट था।

इससे पहले महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर.आर. पाटिल ने कहा था कि विस्फोट की प्रवृत्ति अभी ज्ञात नहीं है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मालेगांव में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेज दिया गया है। शहर में दो साल पहले विस्फोट हुए थे।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+