सेरेना के ताज को जानकोविक से खतरा
स्टुगार्ट, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को विश्व वरीयता क्रम की दौड़ में सर्बिया की जेलेना जानकोविक सहित कई अन्य खिलाड़ियों से चुनौती मिल सकती है।
सेरेना महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की रैंकिंग के शीर्ष पर रहते हुए इस वर्ष का समापन करना चाहती हैं लेकिन सत्र के आखिरी दो महीने उनके लिए सहज नहीं होंगे।
पिछले महीने अमेरिकी ओपन का एकल खिताब जीतने के बाद सेरेना पहली बार कोर्ट पर लौटी हैं। वह सोमवार को शुरू हुए पोर्शे ग्रां पी में हिस्सा ले रही हैं।
शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सेरेना ने पत्रकारों से कहा, "अमेरिकी ओपन से सत्र का समापन नहीं होता। आशा है कि मैं सत्र के आखिरी टुर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन करूंगी।"
जानकोविक शीर्ष की कुर्सी की दौड़ में सेरेना की तुलना में 21 अंक पीछे हैं। इसके अलावा रूस की दिनारा सफीना और एलिना दिमेंतिएवा से भी सेरेना को खतरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications