हर 10वां आस्ट्रेलियाई नस्लभेदी : रिपोर्ट
सिडनी, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भले ही दुनिया भर में नस्लभेद के मामलों में कमी आ रही हो लेकिन एक शोध से पता चला है कि आस्ट्रेलिया में हर दसवां व्यक्ति नस्ली सोच रखता है।
सिडनी, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भले ही दुनिया भर में नस्लभेद के मामलों में कमी आ रही हो लेकिन एक शोध से पता चला है कि आस्ट्रेलिया में हर दसवां व्यक्ति नस्ली सोच रखता है।
आस्ट्रेलिया सांस्कृतिक बहुलता वाला देश है जहां वर्ष 2007-08 के दौरान ही 2,00,000 बाहरी लोग आए। वर्तमान में यहां करीब 200 देशों के प्रवासी रह रहे हैं।
इतना सबकुछ होने के बावजूद हर 10 में से एक आस्ट्रेलियाई मानता है कि कुछ नस्लें दूसरों के मुकाबले श्रेष्ठ होती हैं।
वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय द्वारा किए गए 'चैलेंजिंग रेसिज्म : द एंटी-रेसिज्म रिसर्च प्रोजेक्ट' में एक दशक के दौरान करीब 12,500 लोगों का साक्षात्कार किया गया। उनमें से अधिकांश ने एक विशेष समुदाय के बारे में कहा कि वह आस्ट्रेलियाई समाज के अनुकूल नहीं है।
शोध की अध्यक्षता कर रहे केविन डन ने बताया, "हमने पाया कि हर 10 में से एक आदमी नस्ली सोच रखता है लेकिन फिर भी यहां हालात पश्चिमी यूरोप और अन्य कई इलाकों की तुलना में बेहतर हैं जहां 10 में से तीन लोग ऐसे विचार रखते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications