जोधपुर के चामुंडा मंदिर में भगदड़, 40 मरे (लीड-1)
जोधपुर, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान के जोधपुर में स्थित प्रसिद्ध मेहरानगढ़ किले के चामुंडा मंदिर में मंगलवार तड़के भगदड़ मचने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 120 घायल हो गए।
नवरात्र के कारण मंदिर में हजारों लोग पूजा करने आए हुए थे। भगदड़ उस समय मची जब लोग पूजा के बाद मंदिर से लौट रहे थे। रास्ते में एक अवरोधक के टूट जाने से लोग एक दूसरे पर गिरने लगे, जिससे भगदड़ मच गई।
राज्य के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि अवरोधक टूटने के कारण भगदड़ मची, जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 120 घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एक प्रत्यक्षदर्शी शरत ने आईएएनएस को बताया कि सुबह लगभग 5.30 बजे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि उस समय यहां कम से कम 10 हजार लोग एकत्र थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications